27 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सरयू लिफ्ट पेयजल योजना व रामलीला मंच निर्माण को लेकर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा सीएम धामी होली गायन में प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में रूपरेखा तैयार
सीएम धामी के लोहाघाट के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम चंपावत मनीष कुमार ने रामलीला कमेटी के साथ बैठक की तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रम को लेकर रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व सदस्यों से गहन चर्चा की जिलाधिकारी ने बताया 27 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी कर लोहाघाट का प्रस्तावित द्वारा है। मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे लोहाघाट के रामलीला मंच पहुंचेंगे जहां वह प्रदेश के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कहां मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कमेटी के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई। कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया 26 और 27 फरवरी को लोहाघाट रामलीला मंच में प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 27 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रतिभाग किया जाना हैजिसको लेकर होली कमेटी की तैयारी पूरी है कमेटी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देगी।
मेहता ने कहा जिलाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बैठक की गई उन्होंने बताया 27 फरवरी को लोहाघाट नगर की महिलाओं की होली के साथ-साथ फोर्ती व बिसंग की खड़ी होली का गायन किया जाएगा जिसका आनंद मुख्यमंत्री के द्वारा भी उठाया जाएगा तथा मुख्यमंत्री का लोहाघाट नगर की जनता की ओर से नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। मेहता ने कहा आज बैठक में रामलीला कमेटी लोहाघाट होली कमेटी डेसली होली कमेटी पाटन पाटनी होली कमेटी कोली ढेक व होली कमेटी एकधार के पदाधिकारी शामिल रहे। वही सीएम के दौरे को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है। मालूम हो यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट का तीसरा दौरा है। सीएम को दौरे को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
Comments (0)