बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को एक और झटका लगा है। कांग्रेस ने बुधवार को देर रात आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 14 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। कांग्रेस की लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी महिला प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का टिकट काट दिया है। क्योंकि इस लिस्ट में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महराजगंज लोकसभा सीट से भी अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है, जहां से पिछली बार 2019 में सुप्रिया श्रीनेत ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। सुप्रिया श्रीनेत यह चुनाव भाजपा के उम्मीदवार पंकज चौधरी से हार गई थीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को एक और झटका लगा है।
Comments (0)