प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए देवपुरा चौक से रेलवे स्टेशन तक बुलडोजर अभियान चलाया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन के बाहर नाले और सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाया गया कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया।
अर्द्धकुंभ मेले को लेकर तैयारी
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सड़क किनारे और नाले पर अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित किया। प्रशासन ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ मेले को देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का दावा किया है। इसके तहत पूरे शहर में अभियान जारी रखने की योजना बनाई गई है ताकि मेले के समय यातायात सुगम और शहर स्वच्छ रहे। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन की सख्त कार्रवाई को देखकर मिश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुछ ने इसे आवश्यक कार्रवाई बताया जबकि कई दुकानदार अपने सामान जब्त होने पर नाराज दिखे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments (0)