लखनऊ में एक डबल डेकर बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हुए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा ड्राइवर के झपकी आने के कारण हुआ। यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। घटना गोसाईगंज थाने के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई। घायलों को इलाज के लिए KGMU के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
क्रेन से बस को उठाया गया
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। क्रेन की मदद से बस को उठा लिया गया और मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। घटना स्थल पर पुलिस की टीम तुरंत पहुंची।
मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चे
पुलिस ने बताया कि हादसे में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चों की दुखद मौत हुई। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। आगे की कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।
Comments (0)