भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने पिछले महीने एक नई स्कीम लॉन्च की थी। यह स्कीम एलआईसी जीवन उत्सव (LIC Jeevan Utsav) है। इस स्कीम में पॉलिसीधारक को जीवनभर लाइफ इंश्योरेंस कवरेज मिलता है। साथ ही जीवनभर गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सेविंग्स और फुल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। खास बात यह है कि इस स्कीम में चुनी गई प्रीमियम भुगतान अवधि (नियमित आय से फ्लेक्सी आय) के आधार पर, बीमा राशि का 10% कुछ वर्षों के बाद हर साल वापस कर दिया जाता है। एलआईसी ने एक्स पर लिखा था, 'एलआईसी जीवन उत्सव नाम से नई स्कीम शुरू हुई है। इसमें ग्राहकों को लाइफटाइम गारंटीड रिटर्न मिलेगा। साथ ही फुल लाइफ इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा
एलआईसी की जीवन उत्सव स्कीम में न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है
Comments (0)