Gas tragedy: भोपाल गैस त्रासदी मामले में कंपनी डाउ केमिकल्स के खिलाफ कोर्ट में दिए आवेदन पर शनिवार को जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई न्यायाधीश विधान माहेश्वरी की कोर्ट में होगी। सीबीआई समेत याचिकाकर्ता भोपाल ग्रुप फॉर इन्फोर्मेशन एंड एक्शन Dow chemical अमरीका के खिलाफ तर्क और सबूत पेश करेंगे। बता दें कि भोपाल गैस त्रासदी मामले में गैस पीड़ितों ने ये याचिका लगाई है। गौरतलब है कि गैस हादसे के 39 वर्ष बाद विश्व की सबसे बड़े औद्योगिक हादसे के लिए जिम्मेदार एक भी विदेशी अभियुक्त और विदेशी कंपनी को आज तक सजा नहीं हुई है।
भोपाल गैस त्रासदी मामले में कंपनी डाउ केमिकल्स के खिलाफ कोर्ट में दिए आवेदन पर शनिवार को जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई न्यायाधीश विधान माहेश्वरी की कोर्ट में होगी।