मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए सूबे की मोहन सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जानकारी सामने आई है कि जल्द ही एमपी के उज्जैन जिले में एक और मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। जल्द ही इसका भूमिपूजन राज्य के मुखिया डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस संबंध में उन्होंने खुद कई अहम जानकारियां दी हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यापक बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव स्वस्थ नागरिकों से ही सुदृढ़ होगी।
सीएम मोहन ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर नागरिक को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में 21 नवंबर को एक और इतिहास रचने की ओर प्रदेश अग्रसर है। जब मुख्यमंत्री उज्जैन मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे, जो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नए आयाम पर पहुंचाएगा। सीएम मोहन ने कहा कि, सिंहस्थ-2028 की जरूरतों को देखते हुए प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इससे उज्जैन और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए सूबे की मोहन सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जानकारी सामने आई है कि जल्द ही एमपी के उज्जैन जिले में एक और मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है।