मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कहा कि वे राष्ट्रीय शर्म हो गए हैं। सीएम ने 'पनौती' शब्द को लेकर उठे विवाद पर कहा कि राहुल की बुद्धि मारी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का वरदान बताया और सभी चुनावी राज्यों में बीजेपी की जीत का दावा भी किया। कहा कि हमारी टीम शानदार खेली।
दंडवत होकर भगवान महाकाल को किया प्रणाम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने दंडवत होकर भगवान महाकाल को प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि महाकाल की शरण में आने का सौभाग्य मिला है। राजस्थान में चुनाव प्रचार समाप्त कर मेरी इच्छा थी कि महाकाल का आशीर्वाद लेना है।मंगलनाथ और हरसिद्धि मंदिर में भी की पूजा
उज्जैन पहुंचने पर सबसे पहले शिवराज ने मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पत्नी साधना सिंह के साथ हरसिद्धि मंदिर रवाना हुए। यहां भी करीब आधे घंटे तक पूजन-पाठ कर माता हरसिद्धि का आशीर्वाद लिया। आखिर में सीएम भगवान महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल के सामने बैठकर जाप किया।Read More: गायब हुई सिंगर सोनू निगम और शान के बिल भुगतान की फाइल, फाइल में अनियमिताएं होने की आशंका
Comments (0)