भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। आज यानी की गुरुवार को राजधानी भोपाल के प्रदेश कार्यालय में ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर बीजेपी की बैठक है। बैठक से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, सीएम से लेकर हर सामान्य कार्यकर्ता गांव-गांव जाएगा। इसके अलावा EVM मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
दिग्विजय सिंह के EVM में गड़बड़ी के दावे पर एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह को शर्म नहीं है। ये लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं।
Comments (0)