ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से सांसद संबित पात्रा अपने प्रवास के दौरान शहर आए। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजन संपन्न किया। नंदीजी के कानों में अपने मन की बात कही। गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन पूजन कर आराधना की।
महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि, ‘कालों के काल महाकाल के दर्शन करना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। महाकाल की कृपा कौन नहीं चाहता। मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं। मुझे बाबा महाकाल का बुलावा आया तो मैं चला आया।’
पात्रा ने भगवान महाकाल से देश और समाज की समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के दर्शन का यह सिलसिला मंदिर की धार्मिक महत्ता को दर्शाता है।
ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से सांसद संबित पात्रा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए।
Comments (0)