आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। कभी भी निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इधर लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो-दो लिस्ट जारी कर दी है। वहीं अब चुनाव के मद्देनजर दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर भी हो गईं हैं। वहीं बीजेपी ने तो प्रचार भी शुरु कर दिया है।
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल सिवनी के ग्राम आष्टा पहुंचे और मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य का भूमि पूजन किया।