मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दीपा मिश्रा ने भाजपा की सुनीता पटेल को 8-7 के अंतर से हरा दिया है। नगर परिषद रामनगर के अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस की ओर से पार्षद दीपा ने तो भाजपा से सुनीता पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया था। 15 पार्षदों वाली नगर परिषद में कांग्रेस के 5 पार्षद तथा भाजपा के 10 पार्षद रहे। इसमें सुनीता पटेल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की करीबी राम सुशील पटेल की पत्नी है।
बता दें कि रामनगर नगर परिषद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी ताकत झोंक रखी थी। अध्यक्ष पद से प्रथक होने के बाद खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनीता पटेल को जीतने के लिए सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल ने मंगलवार को न्यू रामनगर में डेरा डाल रखा था। उधर कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने के लिए सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी सुबह से रामनगर पहुंच गए थे।
मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दीपा मिश्रा ने भाजपा की सुनीता पटेल को 8-7 के अंतर से हरा दिया है।
Comments (0)