मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के ग्राम सिरोंजा के निवासी श्री मोहित राजपूत के आर्थिक सहायता के प्रकरण में 5 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। बुधवार को सागर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आवेदक श्री कृपाल सिंह राजपूत को बेटे मोहित के किडनी रोग संबंधी उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
Read More: मध्य प्रदेश में भाजपा का बूथ विजय अभियान का आज दूसरा दिन, आज भी मंत्री और संगठन पदाधिकारी जाएंगे बूथ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजधानी पहुंचते ही संबंधित अधिकारियों को उपचार के प्रकरण में आदेश जारी करने को कहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर श्री मोहित राजपूत का उपचार नाडियाद गुजरात के चिकित्सा संस्थान में किया जाएगा।
Comments (0)