इंदौरः जिले के सुपर कॉरिडोर से लगे समर्थ ड्रीम कॉलोनी में तेंदुए का मूवमेंट जारी है। सुपर कॉरिडोर से लगे करीब 10 किलोमीटर के दायरे में तेंदुए का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए अब ड्रोन कैमरे की मदद ले रही है। साथ ही कई जगह पिंजरे भी लगाए गए हैं ताकि उस तेंदुए को पकड़ा जा सके। तेंदुए की लगातार मूवमेंट को देखते हुए रहवासियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। कॉलोनी में घूमते हुए तेंदुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
शहर के सुपर कॉरिडोर के बाद समर्थ कालोनी में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया था। अब वह गांधीनगर और नानौद क्षेत्र में सक्रिय हुआ है। तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार भी किया है। जिसके बाद लोगों ने दहशत का माहौल है।
Comments (0)