कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, भगवान राम सबके हैं और सबके रहेंगे, बीजेपी कौन होती है ठेका देने वाली और हमसे पूछने वाली कि, हम कब अयोध्या जाएंगे और दर्शन करेंगे। जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने तो हमेशा राम के नाम पर राजनीति की है और अब भी वही कर रहे हैं।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि, हमने सदैव भगवान राम को पूजा है। भगवान राम हम सब में विराजते हैं। बीजेपी ने हमेशा भगवान राम के नाम पर राजनीति की है और कर रहे हैं।