दो महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अभय मिश्रा का फिर पार्टी से मोहभंग हो गया। उन्होंने बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को इस्तीफा भेज दिया। 2008 में अस्तित्व में आई सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा की टिकट से अभय मिश्रा विधायक बने थे। जबकि 2013 में उनकी पत्नी पुनः भाजपा के टिकट से सेमरिया से ही विधायक चुनी गई थी।
2018 के चुनाव में अभय मिश्रा ने भाजपा छोड़कर रीवा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के विरूद्ध चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसी साल 11 अगस्त को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। बुधवार को ही विंध्य में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ भाजपा में शामिल हो गए।
दो महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अभय मिश्रा का फिर पार्टी से मोहभंग हो गया। उन्होंने बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को इस्तीफा भेज दिया। 2008 में अस्तित्व में आई सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा की टिकट से अभय मिश्रा विधायक बने थे। जबकि 2013 में उनकी पत्नी पुनः भाजपा के टिकट से सेमरिया से ही विधायक चुनी गई थी। 2018 के चुनाव में अभय मिश्रा ने भाजपा छोड़कर रीवा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के विरूद्ध चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
Comments (0)