अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर 14वां युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन टॉवर चौक पर 20 जनवरी को शाम पांच बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के कद्दावर नेता मप्र कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।
स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में रामभक्ति मय प्रस्तुतियों से युक्त ये सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वर्णिम भारत मंच आयोजित करता है, लेकिन सौभाग्य से अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस कारण 20 जनवरी को किया जा रहा है।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान श्री राम की भक्ति मय प्रस्तुतियां होंगी। पूरे देश में राम मंदिर निर्माण से पूरा उत्साह और जोश सनातनियों में है। इसे और अधिक यादगार बनाने के लिए हजारों दीपकों से टॉवर को रोशन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर श्रीराम चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही शहरवासियों को दूध जलेबी का वितरण किया जाएगा।
युवा संगम कार्यक्रम प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वर्णिम भारत मंच आयोजित करता है, लेकिन सौभाग्य से अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस कारण 20 जनवरी को किया जा रहा है।
Comments (0)