International Yoga Day 2023 - दुनियाभर में योग दिवस का रंग सजा हुआ है। इसी क्रम में एमपी के जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह ने योग किया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, MP के स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य होगी। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी शामिल हुए है।
सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा
इस मौके पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने योग के बाद अपने संबोधन में कहा कि, निरोग रहने के लिए योग करें। यह योग केवल योग दिवस के दिन नहीं करना, बल्कि रोजाना करना है। स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है। अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाएं। योग करें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें। योग जोड़ता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, एमपी के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।
योग संपूर्ण मानवता के लिए है - उपराष्ट्रपति
वहीं इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, हींग लगे, न फिटकरी और रंग चोखा आए, यही योग का मूलमंत्र है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतर्राष्ट्रीय रूप में स्वकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि की स्वीकृति है। योग जीरो बजट वाला हेल्थ अस्युरेंस (बीमा) है। आपको बता दें कि, आज देश भर के 180 देश में योग दिवस मनाया जा रहा है।
Comments (0)