असम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बीजेपी सरकार के द्वारा रोकने को लेकर आज यानी की मंगलवार को कांग्रेस देशभर में मौन सत्याग्रह कर रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया। जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, BJP महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती किसानी पर बात नहीं करती।