CG NEWS : बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे और धनेली से विधान सभा की ओर जाने वाली सड़क की दुर्दशा को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने NHAI और PWD के अधिकारियों को जवाब दाखिल करने कहा है। कोर्ट ने इन सड़कों पर हो रहे हादसों को लेकर चिंता जताई है। इस मामले की सुनवाई के दौरान सड़कों के किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों के खड़े होने के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि बिलासपुर-रायपुर सड़क की लगातार मरम्मत होती रहती है। सड़क बंद कर कहीं पर भी रोड डायवर्ट कर दिया जाता है, इसके कारण हादसे हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़