मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गूगल और फेसबुक के अधिकारियों को अवमानना के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये मामला हिंदू आध्यात्मिक नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद भी गूगल और फेसबुक दोनों ही कंपनियों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को नहीं हटाया |
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने गूगल और फेसबुक को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं किया गया है।