MP NEWS: एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट कटने, भितरघात के आरोप और अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद भी पार्टी छोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस को मुरैना जिले में बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनके अलावा शिवपुरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष परम सिंह रावत ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।