26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित राजभवन आमजन के लिए खोला जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक तय अवधि में आम नागरिक राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आमजन को अवलोकन की अनुमति रहेगी।
इतने बजे से होगी एंट्री
इस बार राजभवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए गए है।Read More: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मप्र सिविल सेवा के लिए चयनित 686 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्त पत्र
Comments (0)