मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शुक्रवार को सुबह गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में राष्ट्र ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इनके अलावा अधिकतर मंत्री अपने-अपने गृह जिले में ध्वज फहरा रहे हैं। बाकी जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराकर सीएम के संदेश का वाचन किया। इधर, कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव ने वीर शहीदों को याद करते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में रहा है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भोपाल में झंडा फहराया। इनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में झंडा फहराया। वहीं उप मुख्यंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में झंडा फहराया।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल में शुक्रवार को सुबह गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में राष्ट्र ध्वज फहराया
Comments (0)