बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान को लेकर चुनावी सियासत तेज होती नजर आ रही है। जहां कांग्रेस व इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के साथ खड़ा नजर आ रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी कांग्रेस व राहुल गांधी पर हमलावर है। बीजेपी के तमाम नेता कांग्रेस सांसद के बयान पर उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं।
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाली 'पनौती' टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है।