एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार आज शनिवार को मध्य प्रदेश की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में पहुंचे। यहां पहुंचकर दोनों ही नेताओं ने राम राजा मंदिर प्रांगण में भजन गया और सुंदरकांड किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या जाने पर कहा कि, कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि, हम नही जाएंगे, हम सब जाएंगे। एक लाख से अधिक कि संख्या में कांग्रेसी अयोध्या जाएंगे।
कांग्रेस हमेशा से ही राममय रही है
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, ये हमारा सौभाग्य रहा है कि, एमपी की अयोध्या ओरछा में प्रभु राम दिन में राज्य करने के लिए आते हैं और शाम को विश्राम के लिए अयोध्या जाते हैं। कांग्रेस हमेशा से ही राममय रही है। पूर्व मंत्री पटवारी ने कहा कि, हमारी सरकार ने सबसे पहले राम पथ गमन के लिए 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। आगे उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, प्रदेश में जो बेरोज़गारी बढ़ रही है हमारे युवा परेशान हैं उनके लिए प्रार्थना करेंगे। इस सरकार में जो आये दिन हत्याएं हो रही है, अधिकारियों को गोली मारी जा रही है , हमारी दो बहनों की अस्मत लूटी गई लेकिन ये सरकार बस वाह वाही लूटने में लगी हुई है। इस सरकार राम राजा सरकार सदबुद्धि दे।
हम लोग भी अयोध्या जाएंगे
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि, हम लोग भी अयोध्या जाएंगे, जब प्रभु श्री राम जी बुलाएंगे। यह भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस का एजेंडा है। उनके आमंत्रण पर क्यों जाएं? उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि हम नही जाएंगे, हम सब जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी क्यों गलत बातें बनाती है ? हमें राजा राम ने बुलाया हम आए हैं, यह भी आस्था का प्रतीक है। आस्था दिल से होती हे दिखावे से नहीं।
Comments (0)