बिहार में गैर भाजपा दलों के जुटने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'जब बाढ़ आती है, तो एक ही पेड़ पर जान बचाने के लिए कई लोग इकट्ठा हो जाते हैं। बाकी जीव भी जिंदगी बचाने बैठ जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की बाढ़ से डर कर सभी एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अंतर यह है कि बाढ़ में बाकी लोग पेड़ पर शांत बैठकर पानी उतरने का इंतजार करते हैं। यहां तो ये लोग बाढ़ के समय भी लड़ रहे हैं।
भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद सीएम ने गैर भाजपा दलों के लीडर्स के लिए कहा, 'किसी के पीएम के पोस्टर लग रहे हैं, कोई किसी को कह रहा है कि कांग्रेस में नहीं घुसने देंगे। बंगाल और यूपी से भी ऐसी ही आवाज आ रही है कि इनको नहीं घुसने देंगे। सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम लठ्ठा।'

Comments (0)