राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है। बीजेपी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि, देश कांग्रेस से न्याय मांग रहा है। कांग्रेस ने धर्म के साथ क्या-क्या किया है, संस्कृति के साथ क्या किया है, देश और देश की सुरक्षा के साथ क्या किया है? देश का जनमानस इसका हिसाब मांग रहा है।
न्याय यात्रा पर वीडी शर्मा का तंज
वीडी शर्मा ने कहा कि, बीजेपी ने पूरे देश में 'एक बार फिर से मोदी सरकार' के संकल्प के साथ दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की है। वहीं भोपाल के शिवाजी नगर में भी बीजेपी ने कैंपेन शुरू किया। इस कार्यक्रम के दौरान ही वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर हमला बोला है। आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 से चंद महीने पहले राहुल गांधी ने एक बार फिर से 'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' की शुरुआत की है।
9 जिलों से होकर गुजरेगी 'न्याय यात्रा'
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा धौलपुर से होते हुए मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। एमपी में यह यात्रा 698 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 9 जिलों से होकर गुजरेगी। इस न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर से मुरैना जिले में प्रवेश करने के बाद ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी।
Comments (0)