कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीजेपी और आरएसएस पर जहरीले सांप वाले दिए गए बयान के बाद एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खड़गे और कांग्रेस पर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्र बहुत ज्यादा हो गई है, इसलिए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जहरीला सांप कह रहे हैं। लेकिन देश की जनता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जानती है कि, वह जहरीला सांप है या देश के लिए अमृत है।
कांग्रेस झूठ और छल कपट की राजनीति करते आई है
एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस हमेशा से नकारात्मक राजनीति करते आई है। झूठ और छल कपट की राजनीति करते आई है। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, इस प्रकार की भाषा राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा बोला जाना यह दुर्भाग्य जनक है, मैं इसकी निंदा करता हूं कड़ी आलोचना करता हूं।
वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के उपचुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाने और निंदा करने पर वीडी शर्मा ने कहा कि, आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि अभी चुनाव हुए हैं, चुनाव के परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस चुनाव आयोग पर आरोप लगाने लगी हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि, हार नहीं, कांग्रेस की प्रचंड हार होने वाली है। जनता प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दे रही है, बीजेपी को आशीर्वाद दे रही है। गरीब कल्याण की योजनाएं और विकास हमारी ताकत है। कांग्रेस फिर नकारात्मक राजनीति पर उतर गई है।
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक जनसभा को संबोधित करते हुए BJP औरRSS की तुलना जहर से कर दी और कहा कि, ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए। इतना ही कांग्रेस नेता खड़गे ने आगे BJP-RSS को भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक बताया है। खड़गे ने कहा कि, यह दोनों जहर की तरह हैं। जैसे सांप अगर किसे व्यक्ति को काट लेता है तो वह मर जाता है। ऐसे में जहरीले सांप को मार देना चाहिए।