CG NEWS :छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता में लौटते ही भाजपा ने वादों को पूरा करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता की पटकथा लिखने की शुरुआत भी कर दी है। राज्य के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 सीटों में से 54 पर जीत दर्ज की है और बहुमत के आंकड़े से काफी आगे रही है। सत्ता की कमान संभालते ही राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा दोनों उप-मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में जुट गए हैं।
Read More: CG NEWS : कार के बाद दोपहिया में लगेगा क्यूआर कोड,: एक महीने तक जिलेभर में चलेगा यातायात जागरूकता अभियान.....
कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बयान दिया है की बीजेपी ने पूरे चुनाव तक गौठान योजना को बदनाम करने की कोशिश की थी
सरकार में आने के बाद उनको समझ में आया कि बढ़िया योजना है इस योजना से माता बहनों को लाभ मिल रहा था इस योजना से जन सेवा हो रही थीबीजेपी भी गठन योजना को शुरू करने चालू रखने में सहमत है यह दुर्भाग्य जनक है जो बीजेपी गौ सेवा की बात करती थी अब वह गौठानों में सूअर पालन केंद्र बनाने की बात कह रही है वही एक तरफ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत तेज हो गई है। तो वही प्राण प्रतिष्ठा में जाने से कांग्रेस ने जाने से मन कर दिया है। कांग्रेस के अयोध्या नहीं जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है कहा है की कांग्रेस पार्टी का हमेशा से मानना है कि धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। कांग्रेस बीजेपी के राम भक्ति में बेसिक अंतर यही है हम अपने आध्यात्मिक शांति के लिए आध्यात्मिक उन्नति के लिए हमारा भगवान राम से वर्षों से नाता रहा है। बीजेपी में भगवान राम से नाता सिर्फ राजनीतिक उत्थान के लिए बनाया है। आज वह मंदिर की बात कर रहे हैं उद्घाटन की बात कर रहे हैं मंदिर उद्घाटन की बात क्यों हो रही है। इसलिए हो रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले उसका राजनीतिक लाभ लिया जा सके। भगवान राम का मंदिर कोर्ट के आदेश से बन रहा है बीजेपी कौन होती है इस पर राजनीतिक लाभ लेने वाली भाजपा ने अपूर्ण मंदिर के उद्घाटन का निर्णय क्यों लिया।
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीतियों पर बोले सुशील आनंद शुक्ला
सांगठनिक रूप से वह बैठक करें रणनीति बनाएजहां तक लोकसभा के मुद्दों की बात आएगी जनता मोदी जी के 10 साल के कामों का हिसाब मांगेगा
100 दिन में महंगाई कम करने के वादे जनता से कर का ठेंगा दिखाया महंगाई बेतहाशा बढ़ी हुई है। हर साल युवाओं को रोजगार देने की बात कह कर उन्हें ठगा किसानो की आय दुगनी करने की बात किए थे लेकिन वह भी नहीं हुआ। अभी तो बहुत अच्छे दिन आएंगे। इतने सारे उनके वादा खिलाफी है उनका हिसाब देते देते वह थक जाएंगेअंततः जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी को घर बैठाएगी।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले लगातार केंद्रीय नेताओ के दौरे पर
कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य में बीजेपी लगभग मृत्यु प्राय हो चुकी है। सरकार बनने के बाद भी ऐसा लगता है वह केंद्र शासित सरकार है छत्तीसगढ़ केंद्र शासित राज्य हो चुका है। यहां के नेताओं, मुख्यमंत्री, यहां के मंत्रियों को कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है बीजेपी के छत्तीसगढ़ के नेता अस्तित्व विहीन हो चुके हैं। राज्य में पुलिस अधिकारियों के तबादले का निर्णय पीएमओ और केंद्रीय नेतृत्व ले रहे हैं।
कांग्रेस की न्याय यात्रा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई में समाप्त होगी। हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है यह यात्रा छत्तीसगढ़ में भी गुजरेगी। लगभग 5 दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे 536 किलोमीटर यह यात्रा चलेगी। छत्तीसगढ़ के सात जिलों को यह यात्रा कवर करेगीछत्तीसगढ़ में हम सब ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस यात्रा का लोकसभा चुनाव में भी प्रभाव पड़ेगा राहुल गांधी 100 से अधिक लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। राहुल गांधी देश की आवाज है देश के दबे कुचली पीड़ित लोगों की आवाज उठाएंगे। लोगों को इस यात्रा से बहुत भरोसा है उनके जख्म पर मलहम लगाने के लिए राहुल गांधी इस यात्रा में निकले हैंछत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता में लौटते ही भाजपा ने वादों को पूरा करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता की पटकथा लिखने की शुरुआत भी कर दी है। राज्य के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 सीटों में से 54 पर जीत दर्ज की है और बहुमत के आंकड़े से काफी आगे रही है। सत्ता की कमान संभालते ही राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा दोनों उप-मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में जुट गए हैं।
Read More: CG NEWS : कांग्रेस–बीजेपी में राम का मुद्दा गरमाने पर रामविचार नेताम कसा तंज, कहा - जो प्रभु राम की आलोचना कर रहे हैं। उनका अस्तित्व समाप्त......
Comments (0)