भोपाल। शहर के अलावा अब भाजपा गांव तक अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने के लिए गांव चलो अभियान चलाएगी। अब तक भाजपा ने जितने अभियान चलाए, बूथ सशक्तिकरण या बूथ चलो के नाम से बनाए हैं, लेकिन पहली बार भाजपा 'गांव चलो' अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी इसके माध्यम से कार्यकर्ता को गांव तक मोबलाइज करना चाहती है।
अभियान में नौ से 11 फरवरी तक केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में 24 घंटे बिताएंगे और पूरे प्रदेश में गांव एवं नगरीय बूथों पर भाजपा की रीति नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।
लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा गांवों तक पहुंचेगी, इसके लिए गांव चलो अभियान चलाया जाएगा।
Comments (0)