देश का पहला जियो पार्क जबलपुर में बनेगा। गुरुवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जियो पार्क की स्थापना एवं परियोजना को लेकर मंत्रालय में बैठक की। यह पार्क जबलपुर के लम्हेटाघाट-भेडाघाट जबलपुर में बनेगा। बैठक में कार्य के लिए चयनित एजेंसी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जियो पार्क की संपूर्ण परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रजेंटेशन में बताया गया कि जियो पार्क में जो भी निर्माण होगा वह प्रकृति के साथ पूरे तालमेल में रहेगा एवं निर्माण काफी मनमोहक होगा। यहां हजारों पेड़ों के बीच में स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को एक नया अनुभव मिलेगा। बैठक में मंत्री ने का कि जबलपुर में बनने वाला देश का पहला जियो पार्क जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ-साथ मानव सभ्यता के विकास के अध्ययन, पर्यटन और संस्कृति के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जियो पार्क बनेगा। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में जियो पार्क की स्थापना एवं परियोजना को लेकर बैठक की।
Comments (0)