छत्तीसगढ़ में काफी समय से आधार सेवा समिति अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 18 नवंबर से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर है. इस वजह से प्रदेश में आधार बनाने वाले निजी और चॉइस सेंटर 18 से 20 नवंबर तक बंद रहेंगे.
सोमवार को सभी आधार केंद्र के संचालकों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. बता दें सेंटर संचालकों द्वारा छत्तीसगढ़ चिप्स पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. तीन दिन बंद होने के कारण कई लोगों को परेशानी हो सकती है.
जिससे लोगों को आधार संबंधित काम के लिए लोक सेवा केंद्र ही जाना होगा. अब तीन दिन तक आप च्वाइस सेंटरों में आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.
आपको बता दें छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति की तरफ से इस संबंध में बैनर पोस्टर भी लगाए हैं. जिनमें सेंटरों को चस्पा किया गया है. आधार सेवा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से चिप्स के काम में बदलाव किया गया है.
इसके तहत सभी आधार कार्ड सेंटरों को आधार किट उपलब्ध कराया जाए. हर तीन महीने में 2084 चिप्स सभी आधार कार्ड सेंटरों को नियमित भुगतान करें.