CG NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। इसके साथ ही गुरू वांणी भी सूनी और गुरू गोविंद सिंह जी को याद किए और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात की। मुख्यमंत्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा समेत जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। श्री होरा ने सीएम साय का गुरुद्वारा आगमन पर स्वागत किया और उन्हें गुरुद्वारे के भीतर ले गए। वहीं श्री होरा ने सीएम साय का प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने पर आभार जताया।
Read More: CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक
Comments (0)