मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठिठुरन भरी ठंड का सितम शुरू हो गया है। प्रदेश के कई ज़िलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के लगभग सभी ज़िलों का तापमान 15 डिग्री के नीचे बना हुआ है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।
शीत लहर का अलर्ट
प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाएं। बर्फीली हवाओं के चलते लुढ़का टेंपरेचर। मौसम विभाग ने एमपी के तीन जिलों में शीत लहर का जारी किया अलर्ट। छतरपुर,ग्वालियर और दतिया में शीतलहर की चेतावनी। प्रदेश के 24 जिलों छाया रहेगा मध्य घना कोहरा। छतरपुर, ग्वालियर,दतिया,पन्ना,दमोह,सागर,सीधी,रीवा, टीकमगढ़,निमाड़,गुना ,अशोकनगर,शिवपुरी,छतरपुर,मंदसौर नीमच और चंबल संभाग के जिलों में छाया रहेगा कोहरा।
इन जिलों में 5 डिग्री तक पहुंचा पारा
राज्या का ग्वालियर में चंबल संभाग भीषण शीतलहर का सामना कर रहा है। इसके साथ ही खजुराहो, सतना और कई अन्य जिलों में तापमान पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है। दरअसल, यहां सर्द हवाओं के कारण लगातार तापमान में बदलाव में गिरावट जारी है, जिसकी वजह से खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़ और सतना में मौसम विभाग ने अति ठंडा दिन रहने की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के चलते यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही है।
Comments (0)