मंडीदीप में सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा बुधवार को 65.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा मौजूद थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, अनुज होने के नाते पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये गए जितने भी विकास कार्य हैं उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र पटवा ने सीएम के सामने कई मांगे रखी जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि, सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, 'कुछ लोकसभा, विधानसभा सीट ऐसी होती है जिनका संबंध अद्वितीय है। विदिशा लोकसभा और भोजपुर की विधानसभा का अलग ही मेल है। भोजपुर में राजा भोज का मंदिर, वहीं विदिशा लोकसभा सीट से अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता सिंधिया का संबंध रहा है। दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन विदिशा बनी रहती है। भाई साहब (शिवराज सिंह चौहान) और मेरी राशि मिलती भी है। शिव को याद करो तो कृष्ण को भी याद करना ही होता है। आपका अनुज होने के नाते जो काम आपने छोड़े है वो जरूर पूरा करूंगा। आपने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया है आपके काम को आगे बढ़ाया जाएगा।'
कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र पटवा ने सीएम के सामने कई मांगे रखी जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि, सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
Comments (0)