एमपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा। बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने कहा है कि, न्याय यात्रा से कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। कांग्रेस देश के लिए नकारात्मक हो गई है। बीजेपी विधायक ने कहा कि, कांग्रेस ने रामचरित्रमानस को काल्पनिक उपन्यास बताया है। वहीं मिलिंद देवड़ा पर उनका कहना था कि पढ़े - लिखे लोग समझ रहे कांग्रेस का नेतृत्व कमजोर है। उन्हें कांग्रेस में कोई भविष्य नजर नहीं आता।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि, न्याय यात्रा से कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। कांग्रेस देश के लिए नकारात्मक हो गई है।