भोपाल, क्या भोपाल के निवासी 2025 के मध्य तक मेट्रो की सवारी कर पाएंगे? मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस सवाल को लेकर आशावादी है। उनका कहना है कि 2025 के मध्य तक कभी भी इसे शुरू किया जा सकता है।
डिपो और एम्स भोपाल के बीच ट्रायल रन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इस बात की उम्मीद बढ़ रही है कि जुलाई तक भोपाल मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू हो जाएगा। MPMRCL के प्रबंध निदेशक एस कृष्ण चैतन्य ने कहा, 'हम जुलाई 2025 तक आठ स्टेशनों को चालू करने की योजना बना रहे हैं, जो लगभग 7 किलोमीटर है।
भोपाल में मेट्रो चलाने को लेकर MPMRCL तैयारियों में लगा है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि इस साल के अंत तक मेट्रो भोपाल में चलने लगेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, अब MPMRCL ने इस सवाल का जवाब दिया है कि भोपाल में मेट्रो कब चलेगी।