लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी शोर के बीच पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने AIMIM चीफ असदउद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा तंज कसा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान लोकसभा चुनाव के बीच असदुद्दीन ओवैसी के भगवा पट्टा पहनने पर कहा कि इससे अच्छा कोई दिन नहीं हो सकता। आप देखते जाइए, सभी लोग भगवा मय हो जाएंगे।
असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद में पुजारियों द्वारा भगवा पट्टा भेंट स्वरूप पहनाया गया। इसपर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा- सभी लोग भगवा मय हो जाएंगे, POK और गांधी परिवार पर भी दिया बड़ा बयान।