मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद BRTS भोपाल को हटाने के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। कैबिनेट की बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। इसमें पीएम जनमन योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। वहीं आज होने वाली इस बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
राज्य के बजट में नया मद बनेगा
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। विशेष पिछड़ी जातियों बैगा, भारिया के लिए भी योजना बनी है। इसके लिए राज्य के बजट में नया मद बनेगा। सरकार 3 साल में 1.20 लाख आदिवासियों को आवास उपलब्ध कराएगी।पीएम जनमन योजना से जुड़ा प्रस्ताव रखा जाएगा
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पीएम जनमन योजना से जुड़ा प्रस्ताव रखा जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना में 40 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार का रहेगा। इसमें योजना के लिए राज्य बजट में प्रविधान किया जाएगा।सीएम डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम-
सीएम की सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक।
दोपहर 12:45 बजे BRTS भोपाल को हटाने के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा।
4:15 बजे इंदौर में बड़ा गणपति जी के दर्शन पूजन।
4:20 बजे बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक आभार रैली एवं स्वागत कार्यक्रम।
शाम 5:50 बजे राजवाड़ा में देवी अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण, एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन एवं विडियो फिल्म का प्रदर्शन।
6:30 बजे विश्राम बाग में स्क्रेप से बने राम मंदिर स्ट्रक्चर का उद्घाटन एवं अवलोकन।
7:45 बजे इंदौर से भोपाल आगमन।
Comments (0)