CG NEWS : भिलाई। भिलाई में थाने के अंदर कांग्रेस पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने सतपाल सिंह की पिटाई कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित सतपाल सिंह सेक्टर 10 मार्केट स्थित मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा। दुर्ग सांसद विजय बघेल भी घटना स्थल पहुंचे। आश्वासन के बाद सतपाल सिंह नीचे उतरा। बता दें कि, वार्ड 64 से कांग्रेस पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे पर तीन दिन पहले सतपाल सिंह के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। थाने के अंदर मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। शिकायत में सतपाल ने बताया कि कांग्रेस पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे अमन सोनी ने विधानसभा चुनाव में काम करने को लेकर उसके साथ जमकर गाली गलौज की और फिर हाथापाई करते हुए उसके साथ मारपीट की।
पुलिस में शिकायत के 3 दिन बाद भी पार्षद और उसके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सतपाल सिंह आज सुबह 7 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अब वह पुलिस से कार्रवाई करने की मांग करने लगा। सतपाल के टावर में चढ़ने की खबर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने सतपाल से फोन पर बात की और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद सतपाल टावर से नीचे आ गया।
Read More: CG N EWS : छठ पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य.....
Comments (0)