छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने वाली है। इसकी शुरुआत अब होने लगी है। सरगुजा संभाग के पांच जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि अंबिकापुर में रात का पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ ही अब प्रदेश में अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। आने वाले पांच दिनों में तापमान में औसतन तीन डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व से ठंडी हवा आ रही है। इससे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं उत्तरी हवाओं का असर सबसे ज्यादा उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। इसी के चलते सरगुजा संभाग के जिलों में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है और पारा सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जाने लगा है।
सरगुजा संभाग में 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग रायपुर ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग के पांच जिलों में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के पांच जिले जहां शीतलहर का अलर्ट जारी है। उन जिलों में सरगुजा संभाग के बलरामपुर, कोरिया, एमसीबी, सूरजपुर और सरगुजा में अलर्ट जारी किया गया है।
चार दिनों से पड़ रही ठंड
प्रदेश के सभी जिलों में ठंड शुरु हो गई है। सरगुजा संभाग में अगले तीन दिन शीतलहर के हालात का अलर्ट है। उत्तर-पूर्वी हवाओं से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। संभाग में इन इलाकों में खासकर मैनपाट, सामरी के क्षेत्र में पिछले चार दिनों से ठिठुरा देने वाली ठंडी पड़ रही है। इसी के चलते अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। आगे और तापमान में गिरावट आएगी।
15 डिग्री तक नीचे जा सकता है पारा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके चलते रायपुर में रात का तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। वहीं एक दिन पहले यानी मंगलवार की बात करें तो प्रदेश के अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। जहां ये सबसे कम तापमान प्रदेश में रात का रहा।
रायपुर में 30 डिग्री रिकॉर्ड किया पारा
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार 19 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह तापमान सामान्य की श्रेणी में शामिल है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। रात में अब तेजी से ठंड बढ़ेगी।
Comments (0)