सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नागरिकता संशोधन कानून की सराहना की है। वहीं कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने वाले नेताओं को लेकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा।
विजयवर्गीय ने कहा कि CAA नोटिफिकेशन से देश के लोगों को फायदा होगा जो विदेशों में हिंदू समाज के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। हमारी जवाबदारी है कि हम उन्हें संरक्षण दे। पाकिस्तान में जब बंटवारा हुआ था तब तीस प्रतिशत हिंदू थे आज दो तीन प्रतिशत बचे हैं। वह भी अपने धर्म की रक्षा करने के लिए यहां आना चाहते हैं। पार्टिशन के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री व ग्रह मंत्री ने कहा था कि आपके लिए हमेशा दरवाजे खुले रहेंगे। पता नहीं क्यों कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने वाले नेताओं को लेकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा।
Comments (0)