CG NEWS : मुंगेली। छत्तीसगढ़ में रायपुर के साथ ही बिलासपुर संभाग में भी प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम किए जा रहे है। यहां मुंगेली जिले के लोरमी में 5 हजार किलो बेर से भगवान राम की रंगोली बनाई गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने 5 हजार स्क्वायर फीट में 5 हजार किलो बेर से भगवान रामलला के आकृति वाली रंगोली बनवाई है। माना जा रहा है कि, यह रंगोली अब तक की दुनिया में बेर से बनाई गई सबसे बड़ी रंगोली है। अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है बता दें कि, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोरमी के हाई स्कूल मैदान में यह अनोखी रंगोली बनवाई है। इस रंगोली को बनाने में 5 हजार किलो बेर का उपयोग किया गया है। इसमें दो प्रकार के बेर का प्रयोग किया गया है। लगभग 4 हजार किलो बेर महाराष्ट्र के नागपुर से मंगवाया गया है। जबकि 1 हजार किलो बेर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों से मंगाया गया है।
Read More: CG NEWS : एस. प्रकाश आईएएस को आयुक्त निःशक्तजन का अतिरिक्त प्रभार.....
Comments (0)