CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, मंगलवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जोर शोर से चुनाव प्रचार के साथ ही चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाए।
Read More: .CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए स्कूल शिक्षा सचिव ने की समीक्षा बैठक....