जबलपुर से कई कांग्रेसी नेता बीजेपी में हुए शामिल
बीजेपी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जबलपुर से कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। घर वापसी करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर भारत सिंह यादव ने बीजेपी का दामन थामा। आपको बता दें कि, सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री राकेश सिंह ने इन सभी को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।हर बूथ मोदी युक्त बूथ बन रहा है - वीडी शर्मा
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, हर बूथ मोदी युक्त बूथ बन रहा है। हर बूथ पर मोदी होंगे। हर बूथ जीतने का संकल्प लिया है। देश और प्रदेश में सकारात्मक राजनीति करने वाले अच्छा काम करने वालों के लिए शामिल का अभियान चल रहा है।जहां-जहां राहुल के पैर पड़े हैं, वहां-वहां बीजेपी जीत रही है
वहीं राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़े हैं, वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। मध्य प्रदेश इसका उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस में घुटन महसूस करने वाले और कांग्रेस के राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने से नाराज होकर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।इन्होंने थामा भाजपा का दामन
* भारत सिंह यादव ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर
* कांता प्रसाद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा
* किशन सोनी पूर्व जिला मंत्री भाजपा
* दीपक शर्मा
* शालिग्राम बिलोहा समाज सेवक
* शिव राम पटेल सरपंच ग्राम एरोरा
* निजाम खान पूर्व सक्रिय सदस्य भाजपा
* विपिन साहू समाजसेवी बरेला
* हरीशंकर निगम पूर्व सक्रिय सदस्य भाजपा
* पप्पू राय पूर्व सक्रिय सदस्य भाजपा
* आशीष श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ कांग्रेस
* भुवनेश्वर सिंह ठाकुर ,प्रदेश सचिव विधि एवं मानव अधिकार प्रकोस्थ
* नितिन राय ,पत्रकार
* जितेंद्र सिंह ठाकुर ,जिला महा सचिव काँग्रेस
* संतोष यादव
* संजय वर्मा
* अनूप मिश्रा
* गोध परिसिया
* भारत सिंह यादव
Comments (0)