मकर संक्रांति के एक दिन पहले मांझे से गला कटने से एक मासूम की मौत हो गई थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढ़स बंधाया और उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई - उमंग सिंघार
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री जी आए थे तो डीजे खुलेआम बज रहे थे। नौकरशाही बेलगाम होती जा रही है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। सरकार अभी सिर्फ लोकसभा के मूड में है। वहीं अयोध्या जाने पर उमंग सिंघार ने कहा कि कण-कण में राम में हैं, हर घर में राम हैं, हर दिल में राम है, आस्था मंदिर में जाने से नहीं होती, आस्था आपके दिल से होनी चाहिए। समय आएगा तो जरूर जाएंगे।
राज्य में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा- नेता प्रतिपक्ष
आगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश को घेरते हुए कहा कि राज्य में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा। कॉलेज से एक छात्रा के अपहरण का मामला भी संज्ञान में आया है। कानून व्यवस्था लचर हो गई है। छतरपुर में भी 7 साल की बच्ची अस्पताल में तड़प रही है। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय व सामान्य प्रशासन विभाग है। उन्हें कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो।
Comments (0)