तीन दिन से कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। रविवार को मौसम खुलने के बाद ठंड ने और जोर पकड़ा है। शीतलहर की वजह से गलन बढ़ गई और गत् दिवस हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम में नमी बनी हुई है। गलन व वातावरण में नमी की वजह से ठंड के तेवर और तेज हो गए है। जानकारों की माने तो आगामी दिनो में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहने वाला है। सर्द हवाओं की वजह से रात के साथ ही दिन का तापमान भी कम रहने वाला है। ऐसे में गलन भरी ठंड लोगों को प्रभावित करेगी। मौसम में यह परिवर्तन आम जन के साथ ही फसलों को भी प्रभावित करने वाला है। फसलों में जहां पाला पडऩे के साथ ही कीड़े व माहुर लगना भी प्रारंभ हो गया है। इसे लेकर किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों की माने तो इस तरह के मौसम से सबसे ज्यादा दलनी फसलों और सब्जियों को नुकसान होने का भय बना हुआ है। सर्द हवाओं के झोंको के साथ गलन की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
मौसम खुलने के साथ बढ़ी ठंड, शीतलहर ने बढ़ाई गलन
Comments (0)