नया साल 2024 की शुरुआत हो गई है। आज लोग मंदिर, गुरुद्वारा समेत सभी देवस्थानों में माथा टेकने और पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे। जहां राजेंद्र शुक्ला ने राज्य की खुशहाली के लिए भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, भगवान से प्रार्थना है कि, राज्य खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे एवं मध्य प्रदेश विकास की ऊंचाई पर पहुंचता रहे