CM बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार 20 जनवरी को पहली बार सागर जायेंगे। डॉ. मोहन यादव का दोपहर 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पर आगमन होगा। जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री डॉ.यादव की आगवानी करेंगे। हैलीपेड के बाहर मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंटकर ज्ञापन लेंगे। डॉ.मोहन यादव हैलीपेड के गेट से जन आभार यात्रा में शामिल होगें। जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग डेढ़ किलो मीटर का होगा। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. तिराहा पहुंचेगी, जहां से डॉ.यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचेगें।
CM बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार 20 जनवरी को पहली बार सागर जायेंगे। डॉ. मोहन यादव का दोपहर 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पर आगमन होगा।